• E- Learn CBM
  • About the Module
  • About the ModuleH
  • SECTION 1:Concept
  • SECTION 1:Concept Hindi
  • SECTION 2:Process
  • SECTION 2:Process Hindi
  • Section 3: Practice
  • Section 3: Practice Hindi
  • Section 4: ADVOCACY
  • Section 4: ADVOCACY Hindi
  • Dictionary
  Community Monitoring in Health Resources for the Practitioner

eLearn-HealthCBM
An e-Resource for Accountability Practitioners in Health
यह  मॉड्यूल कैसे डिजाईन किया गया है?

यह eLearn-Health CBM चरणबद्ध तरीके से सामुदायिक निगरानी और इससे जुड़े घटकों के बारे में जानकारी देता है। यह सामुदायिक निगरानी की संकल्पना की व्याख्या करता है और यह बताता है की स्वास्थ्य और स्वास्थ्य अधिकार किस तरह से सामुदायिक निगरानी से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा यह CBM की व पद्धतियों, जानकारी के एकत्रीकरण तथा पैरोकारी करने के तरीके पर भी प्रकाश डालता है।

यह रिसोर्स एक समावेशित दृष्टिकोण के साथ सामाजिक रूप से वंचित समुदायों के दृष्टिकोण से पैरोकारी करने की प्रक्रिया पर बल देते है। इसके अतिरिक्त CBM और इसके घटकों को विभिन्न देशों जैसे की पेरू, ग्वाटेमाला, मकदूनिया, इंडिया, तंज़ानिया, और जि़म्बाब्वे के उदाहरणों द्वारा बताया गया है। मगर, यह किसी रूप में एक सम्पूर्ण मॉड्यूल नहीं है।

रिसोर्स में विभिन्न भागों को Learning Modules के रूप में  बांटा गया है। हर Modulelearning उद्देश्य के साथ शुरू होता है जिसमें विषय से सम्बंधित अलग अलग देशो के case stories व सम्बंधित उदाहरण  है। हर मॉड्यूल के अंतिम भाग में प्रैक्टिशनर्स द्वारा अब तक सीखे गये चीजों पर विचार हेतु बिंदु हैं पुनरावृत्ति के लिए प्रत्येक भाग में अब तक क्या सीखा है, इसको भी संक्षिप्त में दिया गया है।


  • मॉड्यूल I- वैचारिक ढांचा- सामुदायिक निगरानी और इससे सम्बंधित घटकों को दर्शाता है।
  • मॉड्यूल II - प्रक्रिया–समुदाय आधारित निगरानी की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से बताया गया है जिन्हें building blocks कहा गया है। समुदाय आधारित निगरानी जिन चरणों पर निर्भर है वह हैं - स्वास्थय अधिकारों की समझ व कमियों को पहचानने हेतु नीतियों की समीक्षा, समुदाय को एकजुट करने के चरण, स्वास्थ्य हकदारी जागरूकता के चरण, ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य प्रोफाइल कैसे विकसित की जाए, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ सम्बन्ध बढ़ने के चरण और स्वास्थ्य में सामुदायिक निगरानी के लिए टीम के कौशल का विकास इत्यादि।
  • मॉड्यूल III- अभ्यास- सबूतों के निर्माण के लिए किस तरह सामुदायिक  पूछताछ की जाए और किस तरह विभिन्न साधन व विधियों का उपयोग किया जाए।  
  • मॉड्यूल IV- पैरोकारी-यह भाग बताता है की कैसे संगठित, व्यवस्थित, रणनीतिक तरीके से समुदाय की आवाज को उठाया जाए और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुच बनायी जाए साथ ही किस तरह मौजूदा सत्ता के संबंधो में बदलाव किये जाए। यह भाग स्वास्थ्य में ज़वाबदेही के लिए मीडिया के उपयोग पर भी विचार करता है।
    इन सब के अतिरिक्त कई अन्य तत्व इस मॉड्यूल में है जो ज्ञान और अभ्यास क्षमता बढ़ाने में मदद करते है। पूछताछ व शोध के लिए अपनाई गयी पद्वति समूह  में कई तरह के tools, गतिविधियाँ एवं साहित्य है जो नागरिक केन्द्रित प्रक्रियाओं पर फोकस करते है। यह कार्यकर्ताओं के लिए एक ढांचागत सीख है जिसमे वो अनुभव आधारित विचार व व्यावहारिक उदाहरण, अभ्यास, सैंपल tools और स्वास्थ्य में ज़वाबदेही के लिए निगरानी से सम्बंधित विशिष्ट मैटेरियल्स द्वारा सीखते हैं।

NEXT
Count Visitors
Web Counter