Community Monitoring in Health Resources for the Practitioner |
चरण 2 – समूह का निर्माण करना
एक बार समुदाय के लोग संस्था के सदस्यों व उनके काम और उद्देश्यों के साथ परिचित हो जाए तो औपचारिक रूप से साझे उद्देश्यों को लेकर समुदाय के साथ आगे बढ़ना आवश्यक हो जाता है और साथ ही समुदाय के लोगांे का एक सामूहिक ग्रुप बनाया जाए जो समुदाय के हित में बात करें। कुछ जगहों पर ऐसे ग्रुप पहले से ही होते है जिन्हें किसी और मकसद से बनाया गया हो। यह ग्रुप खुद को नए कार्य हेतु तैयार कर सकता है व कुछ नए सदस्यों को भी शामिल कर सकता है या फिर पूर्णतः नया ग्रुप भी बनाया जा सकता है जिसमें कुछ पुराने व सक्रीय नए सदस्य हों। ग्रुप निर्माण की प्रक्रिया के दौरान पहले से उपस्थित ग्रुप्स और उनके संबंधों को समझना काफी महत्वपूर्ण है। हो सकता है कि कुछ ग्रुप्स पुराने हो जाने के कारण उनकी उर्जा कम हो गयी हो लेकिन उनके नेतृत्वकर्ताओं को बदलाव के लिए काम कर रहे युवाओं को मार्गदर्शन देने की भूमिका में देखा जा सकता है। यह भी महत्वपूर्ण है कि ग्रुप के सदस्य मानें कि वे एक सामाजिक बदलाव के लिए काम कर रहे हैं- यहाँ पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सामुदायिक निगरानी, जो की एक स्वैछिक गतिविधि है। उनके स्वैछिक सहयोग के बदले संगठन/संस्था उनके लिए पुस्तकालय बनाकर कुछ किताबें, इत्यादि देकर उनकी मदद कर सकती है। इस तरह का योगदान ग्रुप निर्माण में मदद कर सकता है। लेकिन समुदाय के सूत्रधार को यह बात दिमाग में रखनी चाहिए की वे ऐसा कुछ न करें जिससे समुदाय की पहचान, उनका नेतृत्व या कोई व्यक्तिगत हित के लिए ग्रुप का हित प्रभावित न हो। ग्रुप निर्माण में कुछ प्रैक्टिकल चरण हो सकते हंै जैसे समुदाय की स्वास्थ्य समस्या पर एक मीटिंग की घोषणा करना, साक्षर लोगो को पैम्फलेट बांटना, सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर्स लगाना जिसमें मीटिंग की घोषणा व समुदाय सदस्यों को निमंत्रण हो। मीटिंग में समुदाय के किसी सदस्य द्वारा संस्था का परिचय देना अच्छा रहता है जिसके बाद संस्था का प्रतिनिधि विस्तार में संस्था व उसके उद्देश्यों के बारे में बता सकता है। समुदाय को सामान्य स्वास्थ्य अधिकारों व उनमें कमियों के बारे में अवगत करवाना आवश्यक है। उन तरीको के बारे में बताना चाहिए जिससे उनकी स्वास्थ्य सेवाओं तक की पहॅुच की क्षमता में बाधा उत्पन्न हो रही हो। इस मीटिंग में नए समूह की रूप रेखा स्पष्ट स्थापित होनी चाहिए। |