• E- Learn CBM
  • About the Module
  • About the ModuleH
  • SECTION 1:Concept
  • SECTION 1:Concept Hindi
  • SECTION 2:Process
  • SECTION 2:Process Hindi
  • Section 3: Practice
  • Section 3: Practice Hindi
  • Section 4: ADVOCACY
  • Section 4: ADVOCACY Hindi
  • Dictionary
  Community Monitoring in Health Resources for the Practitioner

Picture
चरण 3 - समूह का क्षमता निर्माण

एक बार ग्रुप बन जाने पर और उनकी सदस्यता बन जाने पर, उनकी क्षमता वर्धन आवश्यक हो जाता है। क्षमता वर्धन के कुछ आवश्यक तत्व होंगे- स्वास्थ्य हकों के बारे में उनके ज्ञान को बढ़ाना, मुख्य स्वास्थ्य समस्या, स्वास्थ्य के मुख्य कारक, और स्वास्थ्य व्यवस्था किस तरह काम करती है इन सब की जानकारी देना। इसके अतिरिक्त ग्रुप के सदस्य इस तरह प्रशिक्षित होने चाहिए जिससे की वो आसानी से लोगों से बात कर सके, समुदाय के दुसरे सदस्यों को भी स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहॅुचने में मदद कर सके। उनके साथ हॉस्पिटल में या डॉक्टर के चैम्बर में फील्ड विजिट करना उनके स्वास्थ्य व्यवस्था की समझ के लिए बहुत अच्छा रहेगा। एक बार अगर ग्रुप के लोग अच्छी तरह सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के क्रियान्वयन को समझ ले तो फिर उनकी जि़म्मेदारी होगी के वे समुदाय के अन्य लोगों को भी इस बारे में अच्छी तरह समझा सकें ग्रुप का प्रशिक्षण इस तरह से भी होना चाहिए की वे एक गाँव के स्तर पर एक हेल्थ प्रोफाईल का निर्माण कर सकें जो एक बेसलाईन की तरह काम करे और उन बदलावों को देख सके जो सामुदायिक निगरानी प्रक्रिया की वजह से आये हैं। एक बार समुदाय में यह हकदारी प्रक्रिया खत्म हो जाए तो वह ग्रुप सामुदायिक निगरानी प्रक्रिया को अभ्यास करा सकता है।


Picture
Picture
Picture
NEXT
Powered by Create your own unique website with customizable templates.