• E- Learn CBM
  • About the Module
  • About the ModuleH
  • SECTION 1:Concept
  • SECTION 1:Concept Hindi
  • SECTION 2:Process
  • SECTION 2:Process Hindi
  • Section 3: Practice
  • Section 3: Practice Hindi
  • Section 4: ADVOCACY
  • Section 4: ADVOCACY Hindi
  • Dictionary
  Community Monitoring in Health Resources for the Practitioner

Picture
A. गतिविधियों की व्याख्या करना

फैसीलिटेटर समूह से पूछेंगे कि क्या उन्हें यहाँ उनके आने का कारण पता है या नहीं।

अंतिम बैठक में लिए गये निर्णयों के बारे में समूह को बताएं। उनसे सूचनाओं से सम्बंधित जानकारी लेने की आज्ञा लें।



B. शुरू करनाः - गाँव का मानचित्र बनाना

1.
क्या आप में से कोई गाँव का मानचित्र बना सकता है? चलिए एक कोशिश करते है।.

2.
कोई मदद के लिए आगे आएंगे? पहले सीमाएं तय कर लंे- पहले उत्तर, दक्षिण, पूरब और पश्चिम निर्धारित किया जाए और इसे चिन्हित किया जाए। अब यह पता लगाया जाय कि उत्तर में क्या है, इसको मानचित्र में बनायेंगे। दक्षिण में क्या है इसको भी मानचित्र में बनायेंगे और इसी तरह के निशान गाँव के हर सीमा पर बनायेंगे। खेत कहाँ है? घर कहाँ है? मुख्य सड़क कौन सी है? कोई अन्य जगह के निशान जिसे हम रखना चाहे? (अलग अलग चीजों के लिए अलग अलग रंगों का उपयोग किया जाना चाहिए।) अब आस पास के जगहों और पड़ेसियों को चिन्हित करना चाहिएं आस पास के पडोसी अपने जगहों का निशान क्यूँ नहीं लगाते है? क्या इस प्रकार हमारा गाँव दिखता है?


C. केसों, समस्याओं और संसाधनों की पहचान

क्या हम उन्हें या उन घरों को जानते है जो बीते एक सालों में वहां कोई स्वास्थ्य से सम्बंधित कोई समस्या हुई हो? पहले उन घरों को चिन्हित कर लें। (पुराने संक्रामक रोगों को सामने लाने का प्रयास करें) क्या समस्याएं थी? (अलग अलग बिमारियों के लिए अलग अलग रंगों का प्रयोग करें) पूछे की किन घरांे में बीते एक सालों में कोई डिलीवरी हुई हो? लोग उपचार के लिए कहां जाते हैं? लोगों को उपचार के लिए जाने में क्या समस्या होती है? क्या किसी बिमारी में कोई व्यक्ति या परिवार वाले या पड़ोसी कोई मदद करते हैं? क्या इन पर कोई कहानी है?



D. समेटना

अब हम गाँव में बीमारियों में बारे में बहुत कुछ जानते हैं। अगर आप में से किसी को लगता है कि हम कुछ महत्वपूर्ण बात विचार करना भूल गये हंै तो हमसे जरूर संपर्क करें। हम लोग अगले कुछ दिनों में दुसरे मुद्दे पर अगली बैठक में बात करेंगे। देखेंगे अगर हम एक साथ एक जगह जमा होकर लोगों के स्वास्थ्य को अच्छे बनाये रखने पर आगे योजना बनायेंगे। आप लोगो को यहाँ आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

समय सीमा - मानचित्र बनाने से बीमारियों पर स्पष्ट समझ बनी। यह एक बहुत ही लगाव और भागीदारी से भरा अभ्यास है जिसमे 2 घंटे से ज्यादा भी लग सकते हैं। प्रतिभागियों को इसके बारे में बताना चाहिए और उन्हें मानसिक रूप से इसके लिए तैयार रहना चाहिए। 


Picture
Picture
Picture
Picture
Picture
Picture
Picture
Picture

Back

NEXT
Powered by Create your own unique website with customizable templates.