• E- Learn CBM
  • About the Module
  • About the ModuleH
  • SECTION 1:Concept
  • SECTION 1:Concept Hindi
  • SECTION 2:Process
  • SECTION 2:Process Hindi
  • Section 3: Practice
  • Section 3: Practice Hindi
  • Section 4: ADVOCACY
  • Section 4: ADVOCACY Hindi
  • Dictionary
  Community Monitoring in Health Resources for the Practitioner

Picture
                          गठबंधन का निर्माण

पैरोकारी शायद ही कभी अकेले किया जा सकता है। एक पैरोकार की मुख्य ज़िम्मेदारी उन लोगों से जनादेश प्राप्त करना होता है जिनके मुद्दों की वह अगुवाई कर रहा/रही है  इस प्रकार प्रभावित लोगों के साथ साझेदारी इस प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण चरण हैI लेकिन अकेले सिर्फ यह काफी नही है; कई दुसरे तत्व जैसे की मीडिया, मुद्दे से जुड़ी स्वयं सेवी संस्थाएं, शिक्षाविदों, सार्वजनिक हस्तियों जो की मांगो का समर्थन करते हों, स्वास्थ्य समूहों, कानून इत्यादि सम्मिलित हैंI गठबंधन का उद्देश्य सिर्फ मुद्दों पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को सम्मिलित करना, व्यापक सहमती बनाना और राजनितिक समर्थन हासिल करना ही नही बल्कि समूहों में संसाधनों को बढ़ाना भी हैI

गठबंधन निर्माण की प्रक्रिया में मुख्य मुद्दे साफ़ होने चाहिए और किसी भी तरह से उन पर कोई असर नही होना चाहिएI फिर भी, कुछ विशिष्ट चीजों पर सहमती बनानी की ज़रूरत है जैसे कि मुद्दों पर समूह की भूमिका/ स्थिति क्या होगी? इसके क्या वांछित परिणाम होंगे? कौन क्या रोल लेगा इस तरह कई अन्य चीजों पर सहमती होनी चाहिएI 
Picture
सहयोगियों की पहचान
  • कौन से दुसरे समूह और संगठन इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं?
  • क्या कोई और नेटवर्क है जो इस मुद्दे पर पहले से काम कर रहा है?
  • उनकी समस्या को लेकर क्या दृष्टिकोण है? यह कितना समान या भिन्न है?
  • इन संगठनों और नेटवर्क्स की क्या आपेक्षिक ताकत है?
  • क्या हम उनके कामों में अपनी भागीदारी कर सकते है? क्या उन्हें हमारी ज़रूरत है?
  • इन समूहों और नेटवर्क्स के साथ काम करने में हमे क्या लाभ और नुक्सान हैं?
BACK
Powered by Create your own unique website with customizable templates.