Community Monitoring in Health Resources for the Practitioner |
क्रियाविधि एवं प्रक्रियाएंः
C. संचालन की क्रियाविधि वंचित समुदाय के सक्रीय योगदान के साथ स्वास्थ्य में सामुदायिक निगरानी की क्रियाविधि के लिए निम्न चरण निहित हैं। लामबंदी और हकदारी जागरूकता – वंचित समुदाय की लामबंदी उनके स्वास्थ्य अधिकारों व उनके लिए उपलब्ध स्वास्थय सेवाओं की कमी होने के आधार पर की जाएगी। वे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं से बात करने में नेतृत्व करेंगे। इसके लिए प्रारंभ में स्थानीय स्तर के NGO की सहायता व मदद लेंगे। पूछताछ के लिए क्षमता वर्धन - समुदाय के नेतृत्वकर्ता NGO की सहायता से कौशल निर्माण करेंगे ताकि वह स्वास्थ्य स्थिति को जांचने और समुदाय द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के उपयोग के लिए, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर स्वास्थ्य प्रदातों के साथ बातचीत कर सकें। स्थानीय सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत – स्थानीय सरकारी कर्मचारी समुदाय के सदस्यों और उनके नेतृत्वकर्ताओं को अपने अनुभव व सेवाओं तक पहुँच में आने वाली समस्याओं को साझा करने का मौका देंगे। सहायक संस्था ऐसे वातावरण के निर्माण में मदद करेंगी। . एक सतत, प्रक्रिया का विकास - सिर्फ एक या दो बार जानकारी एकत्रित करना काफी नहीं है। अगर यह प्रक्रिया सत्त व नियमित हो तो समय पर सुविधाओं में सुधार किया जा सकता है। निगरानी और योजना का संयोजन- प्रतिनिधित्व करने वाली समिति का कार्य सिर्फ जानकारी एकत्रित करना नहीं है बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की योजना बनाने में भी होना चाहिए। विभिन्न स्तरों पर निगरानी- स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच में आ रही समस्याओं के समाधान हो सकते हैं परन्तु सभी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर मुमकिन नहीं है। इसलिए यह अवश्यक हो जाता है कि सामुदायिक निगरानी को बड़े स्तर पर हो रहे पैरोकारी की प्रक्रिया से जोड़ा जाए जिससे कि व्यवस्थाओं से जुड़ी पेचीदा समस्याओं को भी देखा जा सके। सहयोग के साथ पैरोकारी – स्वास्थ्य अधिकारों के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाएं साथ मिलकर स्वास्थ्य पर पैरोकारी करेंगे। समुदाय आधारित संस्थाएं दुसरे मानवाधिकार/ सामाजिक न्याय के संस्थाओं के साथ सम्बन्ध रखेंगे जिससे की एक दुसरे के कार्य में समर्थन मिलता रहे। जवाबदेही के लिए मंच – जब समुदाय/उनके नेता/सहयोगी NGO स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दों पर जवाबदेही के लिए स्थापित मंच जैसे की लोकपाल ऑफिस के पास जाए तो वे उनके रिपोर्ट्स पर ध्यान दे। ऐसे मंच प्रैक्टिशनर्स और सरकारी निकायों को स्वास्थ्य अधिकारों की पूर्ती के लिए उपयुक्त नीतियों का पालन करने लिए निर्देश जारी कर सकते हैं। |